Search
Close this search box.

वादी संवाद दिवस: गाज़ियाबाद पुलिस की नई पहल बन रही जनता और न्याय के बीच भरोसे की डोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। हाल ही में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा शुरू की गई ‘वादी संवाद दिवस’ पहल जनता और पुलिस के बीच भरोसे की एक नई मिसाल बनती जा रही हैं। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में शुरू हुई यह व्यवस्था अब कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से हर बुधवार को आयोजित की जा रही हैं। इस नई नीति का उद्देश्य जनता को उनके मामलों में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना हैं। इसके तहत थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ के दिन वादियों को आमंत्रित कर उनके केस से संबंधित विवेचना की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आवश्यक जानकारी दी जाती हैं। वादियों के सवालों का मौके पर ही तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर दिया जाता हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया, जिसमें कुल 267 वादी उपस्थित रहे। जिनमें, नगर जोन के 99 वादी, ट्रांस हिण्डन जोन के 73 वादी और ग्रामीण जोन के 95 वादियों की विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तगण भी मौजूद रहे और वादियों से संवाद स्थापित कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की। गाज़ियाबाद पुलिस की यह नई पहल अब जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता का प्रतीक बनती जा रही हैं। वादी संवाद दिवस से न सिर्फ वादियों को अपने मामलों की स्पष्ट जानकारी मिल रही हैं, बल्कि पुलिस के प्रति जनता का भरोसा और संतोष भी बढ़ रहा हैं। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के अनुसार, इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि कोई भी वादी अपने प्रकरण की स्थिति को लेकर असमंजस में न रहे। भविष्य में भी गाज़ियाबाद पुलिस इसी तरह की जनकेन्द्रित एवं संवेदनशील पुलिसिंग के प्रयासों को आगे बढ़ाती रहेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!