
10 वर्षों के अपराधियों व जमानत पर चल रहे बदमाशों से लिया गया लिखित आश्वासन
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम और आपराधिक संवेदनशीलता (Crime Prevention and Criminal Sensitization) के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर जोन के सभी थानों से लूट, डकैती, स्नैचिंग जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त पिछले 10 वर्षों के अपराधियों तथा वर्तमान में जमानत पर चल रहे अपराधियों को थानों पर तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी का सत्यापन (Verification) किया और उन्हें पुनः अपराध न करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही, अपराधियों से लिखित एवं मौखिक आश्वासन लिया गया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे और अपराधमुक्त जीवन जीएंगे। पुलिस का कहना हैं कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानूनी भय उत्पन्न करना और समाज में शांति एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत बनाना हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









