पुलिस सिपाही हत्या कांड में वांछित ₹25,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। 26 मई को ग्राम नाहल में हुई पुलिस सिपाही की हत्या के मामले में वांछित चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त इमरान पुत्र शमशाद निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, जनपद गाज़ियाबाद (उम्र लगभग 30 वर्ष) को आज मंगलवार को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा नाहल अड्डे से पिलखुवा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या-152/25, धारा 191(2)/191(3)/190/131/125/121(2)/132/109(1)/103(1)/61(2)/50/351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा: 

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसके गांव के कादिर नामक व्यक्ति पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना वाले दिन जब नोएडा पुलिस कादिर को पकड़ने पहुंची थी, तो गांववालों ने पुलिस टीम को घेर लिया था। इस दौरान पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें एक सिपाही की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इमरान ने खुद को इस हिंसक घटना में शामिल होना स्वीकार किया हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें