Search
Close this search box.

हत्या की घटना का मुरादनगर पुलिस ने किया खुलासा, ₹25,000 के इनामी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस को हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने ₹25,000 के इनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं, साथ ही घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

घटना का विवरण: आपको बता दें कि 8 जून 2025 की रात थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक निवासी पिंटू द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि तीन नामजद अभियुक्त- प्रशांत उर्फ कबूतर, विक्की उर्फ चेटी, और सनी यादव रात के समय उसके घर में घुस आए और पिंटू की पत्नी व बेटे पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पिंटू के बेटे की मौत हो गई। इस आधार पर थाना मुरादनगर में धारा 331(8), 109, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, बाद में विवेचना में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।

गिरफ्तारी और खुलासा: 

दरअसल, पहले आरोपी सनी उर्फ अनुभव को 9 जून को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल ₹25,000 का इनामी अभियुक्त प्रशांत उर्फ कबूतर उर्फ गोलू पुत्र पवन को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में गौर सिटी-2, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था। साथ ही, उसे संरक्षण और छिपाने में मदद करने वाले उसके पिता पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा: 

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, प्रशांत ने बताया कि उसका और उसके साथियों का पिंटू के बेटे से पुराना विवाद था। पूर्व में पिंटू के बेटे ने उनके विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिससे वह रंजिश मानने लगे। 7 जून को हुए झगड़े के बाद उन्होंने हत्या की योजना बनाई और 8 जून को गोली चलाकर बदला लिया। गिरफ्तारी के समय प्रशांत को उसके घायल पैर के इलाज के लिए उसके पिता सर्वोदय हॉस्पिटल, गौर सिटी सेकंड लेकर गए थे, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसके पिता उसे लगातार छिपाते और जगह बदलते रहे। वहीं, आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, अपराध में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हुआ हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास: • प्रशांत उर्फ कबूतर के विरुद्ध थाना मुरादनगर और मसूरी में कुल 7 मुकदमे (आयुध अधिनियम, मारपीट, हत्या, धमकी, बलवा आदि) दर्ज हैं। • पवन कुमार के विरुद्ध मुरादनगर में 1 मुकदमा पंजीकृत हैं; अन्य आपराधिक जानकारी की जा रही हैं।

आगे की कार्रवाई: 

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व धारा 259 बीएनएस की वृद्धि करते हुए विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!