

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जेटीसी रिक्रूट आरक्षियों के ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में सोमवार को कल्पना सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने खोड़ा, शेल्टर होम, सुंदरदीप आदि स्थलों का दौरा कर तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की साफ-सफाई, सुरक्षा, खानपान, आवास व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिक्रूट आरक्षियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं। कल्पना सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो रहे नव-चयनित आरक्षियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय हैं और उनके ठहरने तथा प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









