सिपाही सौरभ हत्याकांड में वांछित आरोपी से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। ग्राम नाहल थाना मसूरीक्षेत्र में हाल ही में हुए सिपाही सौरभ हत्याकांड के वांछित आरोपी आदिल को पुलिस ने बुधवार देर शाम मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे सीएचसी डासना में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की हैं।

कैसे हुई मुठभेड़:

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे, मसूरी थानाक्षेत्र के ग्राम नाहल निवासी आदिल पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर अनिल राजपूत की अगुवाई में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर डासना-इकला रोड पर पीछा शुरू किया। सूचना मिलते ही थाना वेव सिटी पुलिस को सतर्क किया गया और चेकिंग अभियान शुरू हुआ। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। आगे रास्ता खराब होने के चलते बाइक फिसल गई।

एसीपी के मुताबिक, पुलिस टीम से घिरता देख आदिल ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आदिल के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस को आदिल के पास से अवैध असलाह तमंचा, कारतूस-खोखा और एक बिना नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें