लोनी थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित हैं आरोपी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने की इनाम की घोषणा
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हाजी सलमान पुत्र बुन्दू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब इनाम घोषित कर दिया हैं। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने शनिवार को अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये) का इनाम घोषित किया। पुलिस के अनुसार, हाजी सलमान गौरी पट्टी, थाना लोनी, गाज़ियाबाद का निवासी हैं और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई हैं। आरोपी थाना लोनी पर पंजीकृत मु०अ०सं०-297/2026 में वांछित हैं।
कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 191(2), 191(3), 109(1), 304(4), 352, 3(5) बीएनएस तथा धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया हैं। इनाम की घोषणा के बाद पुलिस टीमों द्वारा आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाने की बात कही गई हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर नजर
गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में लोनी थाने के इस मामले में वांछित हाजी सलमान पर ₹25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया हैं। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सभी वैधानिक एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India







