अपराधियों के सत्यापन में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

SHARE:

पुलिस आयुक्त ने कहा- पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अपराधियों के सत्यापन कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया हैं। कार्य में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने के दृष्टिगत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना साहिबाबाद में तैनात उपनिरीक्षक पंकज सिंह (पीएनओ-231073066) और कांस्टेबल 3732 विशाल भारद्वाज (पीएनओ-202290807) शामिल हैं। इसके अलावा थाना लोनी में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार (पीएनओ-192290757) तथा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल 609 दिनेश (पीएनओ-052460816) को भी निलंबित किया गया हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, अपराधियों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं। इसी के मद्देनजर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच/कार्रवाई प्रचलित की गई हैं।

अनुशासन सर्वोपरि, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया हैं कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि हैं और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने कहा हैं कि पुलिस बल की कार्यप्रणाली में सुधार और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें