ऑपरेशन प्रहार: गाज़ियाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 7 अवैध पिस्टल, कारतूस और थार बरामद

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्वॉट टीम (अपराध शाखा) और थाना लोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। कार्रवाई के दौरान गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस तथा एक महिंद्रा थार वाहन बरामद किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना लोनी में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) राजकरन नैय्यर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले लगभग एक वर्ष से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ मोटू ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता हैं और इसी दौरान उसकी मुलाकात रंजीत तथा बाद में अरुण से हुई। उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित के संपर्क में था और उसके निर्देश पर गाज़ियाबाद व दिल्ली में अवैध पिस्टलों की सप्लाई करता था। आरोपियों ने बताया कि वे शामली निवासी रितिक के माध्यम से हथियार मंगाते थे। एक पिस्टल करीब 30 से 35 हज़ार रुपये में खरीदकर 50 से 55 हज़ार रुपये में बेचते थे। पिछले एक वर्ष में वे करीब 20 अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ हथियार एक अन्य व्यक्ति सुनील पहलवान को भी उसकी मांग पर उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार निवासी राजीव गार्डन, इन्द्रापुरी, थाना बॉर्डर, गाज़ियाबाद, दूसरे की रंजीत राय निवासी सुधीर एंक्लेव, राम पार्क, थाना ट्रोनिका सिटी, गाज़ियाबाद और तीसरे की अभिषेक शर्मा उर्फ मोटू निवासी सभापुर, थाना सोनिया विहार, दिल्ली के रूप में हुई हैं।पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही हैं।

पुलिस टीम को ₹50 हजार का पुरस्कार

बता दें कि इस सफल कार्रवाई पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने संयुक्त पुलिस टीम को 50 हज़ार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की हैं।

ऑपरेशन प्रहार बना अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती

गौरतलब हैं कि गाज़ियाबाद पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा हैं। अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं एवं पुलिस 100 से अधिक मुकदमे दर्ज कर चुकी हैं तथा भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस, चाकू और तलवारें की भी बरामदगी कर चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें