Search
Close this search box.

अपराधियों पर गाज़ियाबाद पुलिस का करारा प्रहार, DCP ग्रामीण के नेतृत्व में लोनी और ट्रोनिका सिटी में चला मेगा सर्च ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए गाज़ियाबाद पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण जोन के संवेदनशील इलाकों में मेगा सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। यह सघन अभियान थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के ग्राम अगरौला तथा थाना लोनी क्षेत्र के ग्राम खड़खड़ी में चलाया गया, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में व्यापक तलाशी अभियान के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। अभियान के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

अभियान में शामिल बल

आपको बता दें कि मेगा सर्च ऑपरेशन में पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी (ACP), संबंधित थानों के थाना प्रभारी व स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी के जवान
शामिल रहे।

अभियान की प्रमुख विशेषताएं

• सघन तलाशी: चिन्हित क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।
• भयमुक्त माहौल: आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराधियों में कानून का भय पैदा करने पर विशेष जोर।
• कड़ी निगरानी: स्थानीय इंटेलिजेंस, पुलिस और पीएसी के आपसी समन्वय से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।

पुलिस का स्पष्ट संदेश

मीडिया से बातचीत में DCP ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे औचक एवं सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। गाज़ियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ अपराधियों में हड़कंप मचा हैं, बल्कि क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी और मजबूत हुआ हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!