||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त कैफ गाजी पुत्र स्व अखलाक को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त पर 20 दिसंबर 2025 को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप हैं।
घटना का विवरण
दरअसल, 20 दिसंबर 2025 को थाना मुरादनगर पर वादी मोहम्मद गुलफान पुत्र सलाउद्दीन उर्फ अल्लू द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, दोपहर करीब 1:45 बजे उनका भाई इमरान ओलंपिक तिराहा के पास एक साइकिल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान साबिर, यासर, अरफाज, कैफ तथा एक बाल अपचारी निवासी मोहल्ला कोट, कस्बा एवं थाना मुरादनगर, हाथों में तमंचे व पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए एक राय होकर इमरान पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल इमरान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुकदमा पंजीकृत
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
घटना में शामिल एक बाल अपचारी को पूर्व में पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा चुकी हैं। वहीं, पुलिस ने आज इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त कैफ गाजी पुत्र स्व अखलाक, निवासी मोहल्ला कोट, कस्बा व थाना मुरादनगर, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद, उम्र लगभग 25 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी मसूरी के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व उसके पिता अखलाक की हत्या इमरान द्वारा की गई थी, इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
बता दें कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर इस प्रकरण से संबंधित 01 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









