थाना शालीमार गार्डन का वार्षिक निरीक्षण, डीसीपी ट्रांस हिंडन ने दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद दशरथ निमिष पाटील द्वारा थाना शालीमार गार्डन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर रखे गए अभिलेखों, शस्त्रों, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, अधिकारी/कर्मचारी आवास तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में डीसीपी ट्रांस हिंडन ने थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अभिलेखों के अद्यतन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं मालखाने की व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला/साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण की समस्याओं को भी सुना गया, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। डीसीपी दशरथ निमिष पाटील ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जनसेवा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें