Search
Close this search box.

पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में वामा सारथी–उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से अपोलो डायग्नोस्टिक्स द्वारा संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं, कार्यक्रम का उद्घाटन केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स निमिष पाटील की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य जाँच सुविधाओं का अवलोकन किया गया। यह केंद्र पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ प्रदान करेगा, जिससे पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इस प्रकार की पहल से न केवल बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, बल्कि पुलिस परिवारों के मनोबल को भी सशक्त बल मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वामा सारथी के पदाधिकारी, अपोलो डायग्नोस्टिक्स के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!