Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान 5.0: गाज़ियाबाद पुलिस ने मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को जनपद के नगर, ग्रामीण एवं ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस टीमों ने व्यापक स्तर पर महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में पिंक बूथ पुलिस टीम, एंटी रोमियो स्क्वाड, मिशन शक्ति टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों ने रामनवमी और महानवमी पर्व पर मंदिरों, दुर्गा पंडालों, बाजारों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

1- महिला हेल्पलाइन नंबर – 112, 1090, 181, 1930
2- गुड टच–बैड टच की समझ
3- आत्मरक्षा के तरीके
4- सरकारी योजनाओं की जानकारी
5- किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील

विभिन्न थाना क्षेत्रों की प्रमुख गतिविधियां

• थाना अंकुर विहार, थाना लोनी, थाना लोनी बॉर्डर, थाना ट्रोनिका सिटी, थाना भोजपुर, थाना मसूरी, थाना मुरादनगर व थाना मोदीनगर क्षेत्र में मंदिरों, बाजारों और गांवों में पुलिस टीमों ने भ्रमण कर पंपलेट वितरित किए और महिलाओं से संवाद स्थापित किया। • थाना विजयनगर, थाना कोतवाली नगर, थाना मधुबन बापूधाम व थाना वेव सिटी क्षेत्र में पिंक बूथ और एंटी रोमियो स्क्वाड ने मंदिरों, अस्पतालों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। • थाना कौशाम्बी और थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में मंदिरों और दुर्गा पंडालों में जाकर महिला सुरक्षा और बैड टच के प्रति जागरूकता फैलाई गई। • थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दुर्गा पंडाल, अस्पताल और मंदिरों पर महिलाओं को मिशन शक्ति की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा पर पुलिस की अपील

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!