अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने सुनी शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फ़ाईज़ अली सैफ़ी

गाज़ियाबाद। अपराध एवं मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय पर पहुँचकर शिकायत लेकर आए नागरिकों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व हैं कि जनता की शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएँ और उनका समाधान त्वरित गति से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी चेताया कि लापरवाही या विलंब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आयुक्तालय गाज़ियाबाद द्वारा समय-समय पर जनता की समस्याओं को सुनने और निस्तारण कराने के लिए ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे नागरिकों को न्याय और त्वरित समाधान मिल सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें