Search
Close this search box.

थाना मुरादनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड पीड़ित को दिलाई राहत, ₹7,331 की धनराशि वापस कराई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ठगी गई धनराशि वापस दिलाई हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम मनौली निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹7,331/- की ठगी की गई। यह शिकायत NCRP पोर्टल के माध्यम से 16 अगस्त 2025 को साइबर सेल थाना मुरादनगर को प्राप्त हुई थी। साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त धनराशि को होल्ड कराया और अथक प्रयासों के बाद 1 अक्टूबर 2025 को ₹7,331/- की पूरी राशि पीड़ित को वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित दीपक ने थाना मुरादनगर आकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!