
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशोकर की रहने वाली शाहीन नामक महिला के साथ हुए दो हमलों के बाद भी पुलिस की कार्रवाई न करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। 10 दिन बीत जाने के बावजूद पीड़िता को न्याय नहीं मिला हैं। अब महिला ने मजबूर होकर गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई हैं।
घटनाओं की पुष्टि, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं
पीड़िता का आरोप हैं कि 20 और 21 सितंबर को उसके साथ लगातार दो बार हमले हुए। दोनों बार कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी गई और मौके पर पुलिस भी पहुँची। जांच अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना कर पूछताछ की और घटनाओं की पुष्टि भी की, लेकिन इसके बावजूद थाना मोदीनगर पुलिस ने अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।
पुलिस कमिश्नर से गुहार
शाहीन ने 30 सितंबर को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर पूरी घटना की जानकारी दी। कमिश्नर ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं।
पीड़िता का दर्द
महिला का कहना हैं कि थाना प्रभारी निरीक्षक लगातार टाल-मटोल कर रहे हैं और ऊपरी अधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा हैं। “कानून महिलाओं की सुरक्षा की बात करता हैं, लेकिन जब पुलिस ही हमारी आवाज़ दबा दें तो इंसाफ कैसे मिलेगा?” – शाहीन ने सवाल उठाये।
बड़ा सवाल
1- जब पुलिस घटनाओं की पुष्टि कर चुकी हैं तो फिर एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों? 2- क्या दबाव या सांठगांठ के चलते कार्रवाई रोकी जा रही हैं? 3- क्या महिला सुरक्षा के सारे दावे सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं?
आगे क्या?
पुलिस कमिश्नर स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद अब देखना होगा कि गाज़ियाबाद पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती हैं। फिलहाल, पीड़िता इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठी है।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









