Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत गाज़ियाबाद पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फ़ाईज़ अली सैफ़ी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

नगर ज़ोन

विजयनगर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वाड ने कश्मीरी मंदिर प्रताप विहार, काली माता मंदिर, बिजली घर चौराहा, सम्राट चौक और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 112, 1090, 181 और 1930 की जानकारी विस्तार से दी गई।

ट्रांस हिंडन ज़ोन

कौशांबी में पिंक बूथ पुलिस टीम ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को बैड टच और गुड टच की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 और 1930 का उपयोग करने की अपील की गई।

ग्रामीण ज़ोन

थाना मसूरी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ टीम और एंटी रोमियो स्क्वाड ने ग्राम मसूरी स्थित स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर- 112, 1090, 1076 और 1930 की जानकारी देने के साथ-साथ साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए गए। इसके अलावा छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा महिलाओं को पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस की अपील

गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला या बालिका को यदि असुरक्षा या अपराध की आशंका हो तो वह बेझिझक पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तुरंत मदद ले सकती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!