![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टप्पेबाजी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस व टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित 4,900 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की हैं।
आपको बता दें कि एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पीड़िता महिला ने थाना टीलामोड़ पर लिखित तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि चार लोगों सुहैल पुत्र राशिद, बिलाल पुत्र जकी मोह, फरदीन पुत्र सिफारिस और अरमान पुत्र छुटवा ने सोने का सिक्का कम दाम में बेचने का झांसा देकर 20,000 रुपये की टप्पेबाजी की। इस मामले में थाना टीलामोड़ पर धारा 316(2)/318(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसक कड़ी में रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर चौकी के पीछे से दो अभियुक्तों बिलाल उर्फ हारून (22 वर्ष), निवासी इकराम नगर थाना लोनी गाज़ियाबाद, मूल निवासी बदायूं और सोहिल (19 वर्ष), निवासी मालवीय नगर, दिल्ली, मूल निवासी बदायूं को गिरफ्तार किया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, 4,900 रुपये नगद और अवैध हथियार बरामद किए गए।
पूछताछ में खुलासा
दरअसल, पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य दो साथियों फरदीन और अरमान के साथ मिलकर महिला से 20,000 रुपये की टप्पेबाजी की थी। रकम को आपस में बांटा गया था, जिसमें से 4,900 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। शेष रकम फरदीन और अरमान के पास होना बताया गया। बरामद तमंचों को आरोपियों ने राह चलते व्यक्ति से खरीदा था।
आपराधिक इतिहास
वहीं, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना टीलामोड़ पर टप्पेबाजी व आर्म्स एक्ट से जुड़े दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।
कार्रवाई
बता दें कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर पंजीकृत मुकदमे में अब धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गई हैं तथा दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









