||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर क्षेत्र के ग्राम बिशौकर में लगातार कई दिनों से विवाद और दो हमले की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में पीड़िता साइन पत्नी आबिद ने थाना मोदीनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन समरीन का मुकदमा (परिवाद संख्या 863/23) विचाराधीन हैं। इसी मुकदमे में विपक्षी पक्ष के खिलाफ एलबीडब्ल्यू और रिकवरी वारंट जारी हो चुका हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई तो, आरोप हैं कि इसी रंजिश में शोएब, सुहैल और हर्ष उसके साथ अश्लील इशारे करते हैं और 20 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे मारपीट करने पहुंचे। हर्ष ने चाकू से उसके पति पर हमला करने की कोशिश की और सुहैल ने महिला से अश्लील हरकतें की तथा मारपीट की। शोर शराबे पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता पक्ष का कहना हैं कि मौके पर इस घटना की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी की गई थी। वहीं, दूसरी घटना में जावेद पुत्र अनवर ने भी प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के दबंगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया। जावेद ने बताया कि जब उसने अपने भतीजे रेहान को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उसको और उसके बेटे और भतीजे को चोटें आईं। पीड़िता पक्ष के अनुसार, इस घटना की भी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम एक तो 12 पर की गई थी। पीड़िता पक्ष का आरोप हैं कि सुहैल पुत्र यूनुस से उनकी पुरानी रंजिश हैं और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलवाया हैं। आज 24 सितंबर 2025 को पीड़िता महिला साइन ने दोनों घटनाओं की शिकायत डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी से की और कहा कि थाना मोदीनगर पुलिस केवल आश्वासन दें रही हैं, कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही। महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। डीसीपी ग्रामीण ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना मोदीनगर पुलिस को निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सवाल यह हैं कि क्या पीड़िता महिला और उसके परिवार को न्याय मिल पाएगा या फिर पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी” यह बड़ा सवाल हैं?
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









