Search
Close this search box.

महिला थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को दबोचा, अवैध असलहा व चोरी का सामान बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिला थाना पुलिस टीम ने सोमवार रात लोहियानगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में लूट/चोरी/छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश जितेंद्र पुत्र नन्दकिशोर, निवासी कुएं वाली गली, सेक्टर-9, थाना विजयनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, चोरी का टैबलेट, मोबाइल फोन व अवैध असलहा-कारतूस बरामद किया हैं।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने जानकारी दी कि 22 सितंबर की रात महिला थाना पुलिस टीम लोहियानगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ रोड की ओर से आती एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी सवार बदमाश नहीं रुका और भागने लगा। पीछा करने पर स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। वहीं, पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाश ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ में महिला थाना पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें बदमाश घायल हो गया। मौके पर ही उसे दबोचकर अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी का सामान बरामद किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला एमएमजी अस्पताल गाज़ियाबाद में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में कबूलनामा

पूछताछ में अभियुक्त जितेंद्र ने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र से बाइक व स्कूटी चोरी करता हैं और उन्हीं का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन, रुपये व अन्य सामान छीनकर फरार हो जाता हैं। चोरी व लूट का सामान वह सस्ते दामों में बेचकर अपनी जरूरतें और शौक पूरे करता हैं। बरामद टैबलेट व मोबाइल फोन उसने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कमला हॉल के पास एक मकान से चोरी किए थे, जबकि बरामद स्कूटी को उसने दिल्ली से चोरी किया था। वहीं, अभियुक्त जितेंद्र पर थाना विजयनगर में लूट, चोरी और छिनैती से जुड़े कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!