Search
Close this search box.

महिला सुरक्षा एवं ई-रिक्शा संचालन सुव्यवस्थित करने हेतु यूनिक QR कोड व कलर स्टिकर प्रणाली लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गाज़ियाबाद ने यूनिक QR कोड व कलर स्टीकर प्रणाली लागू की हैं। गाज़ियाबाद में वर्तमान समय में लगभग 26,570 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। परमिट न होने के कारण इनके संचालन हेतु कोई रूट निर्धारित नहीं किया गया हैं, जिससे यातायात में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती हैं। इस समस्या के समाधान तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।

जोनवार कलर स्टिकर/QR व्यवस्था

• नगर जोन – लाल रंग (विजयनगर, कोतवाली, सिहानी गेट, कविनगर, नंदग्राम, मधुबन बापूधाम, क्रॉसिंग रिपब्लिक, वेव सिटी, मसूरी)
• ट्रांस हिंडन जोन – हरा रंग (इंदिरापुरम, खोड़ा, कौशाम्बी, लिंक रोड)
• साहिबाबाद जोन – नीला रंग (साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, टीला मोड़)
• लोनी जोन – पीला रंग (लोनी, लोनी बॉर्डर, अंकुर विहार, ट्रोनिका सिटी)
• मोदीनगर जोन – नारंगी रंग (मोदीनगर, मुरादनगर, भोजपुर, निवाड़ी)

शुभारंभ

प्रथम चरण में नगर जोन के 200 ई-रिक्शाओं को सॉफ्टवेयर जनित यूनिक कलर स्टीकर/QR कोड व यूनिक नंबर प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण/यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त-यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे।

लाभ

• QR कोड स्कैन कर यात्री व आमजन को चालक/स्वामी का नाम, पता व मोबाइल नंबर की जानकारी मिलेगी। • यात्रियों के फीडबैक से सॉफ्टवेयर आधारित रेटिंग प्रणाली लागू होगी। • यूनिक कोडिंग से ई-रिक्शा का संचालन केवल अपने जोन में ही सुनिश्चित होगा।।• महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों पर अंकुश लगेगा। • शिकायत मिलने पर यूनिक नंबर से तुरंत कार्रवाई संभव होगी। • अपराध में शामिल वाहनों की शीघ्र पहचान हो सकेगी।

आगे की योजना

जल्द ही गाजियाबाद में संचालित ऑटो रिक्शा पर भी इसी प्रकार QR कोड व कलर स्टीकर प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। 📞 यातायात पुलिस कंट्रोल रूम: 9643322904 📌 ट्विटर/X हैंडल: @Gzbtrafficpol

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!