Search
Close this search box.

मोदीनगर में दबंगों का हमला, लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से परिवार पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के ग्राम बिशौकर में दबंगों द्वारा एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित जावेद पुत्र अनवर निवासी ग्राम बिशौकर ने थाना मोदीनगर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया हैं कि वह घर पर मौजूद थे, तभी मोहल्ले के एक बच्चे ने आकर बताया कि उनके भतीजे रेहान के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे हैं। जब जावेद बाहर आए और भतीजे को बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उन पर भी लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान उनका भतीजा फैजान पुत्र साजिद और बड़ा बेटा जेद भी मौके पर पहुंचे और छुड़ाने का प्रयास किया। तभी मोहल्ले के रकीब व आकिब पुत्र इरफान, जावेद पुत्र गुल्लू सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात युवक आ गए और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, बल्लों आदि से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उन्हें, उनके बेटे और भतीजे को चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर वह लोग वहां से भागे। जावेद का आरोप हैं कि इस हमले के पीछे मोहल्ले का सुहेल पुत्र यूनुस हैं, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चल रही हैं। एक दिन पहले भी सुहेल अपने परिवार व साथियों के साथ उनके घर में घुसकर घटना को अंजाम दें चुका हैं। इस बाबत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई थी और पुलिस मौके पर भी पहुंची थी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर इस मामले की भी जांच शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!