मिशन शक्ति अभियान: गाजियाबाद में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली, दिया महिला सुरक्षा का संदेश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत रविवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शाम 4 बजे पुलिस लाइन्स से आरम्भ होकर संतोष मेडिकल, चौधरी मोड़, हापुड़ मोड़ होते हुए पुनः पुलिस लाइन्स पर समाप्त हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण/यातायात, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन/लाइन्स, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रैली की मुख्य झलकियां

• कुल 197 वाहन (189 दोपहिया व 08 चारपहिया) रैली में शामिल रहे। • महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से महिला सुरक्षा का संदेश दिया। • हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई गई। • रैली में सभी महिला सहायक पुलिस आयुक्त, महिला थाना प्रभारी एवं महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक भी शामिल रहीं।

उद्देश्य

• महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना। • समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना। • पुलिस विभाग में महिला अधिकारियों की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना।
• मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को धरातल पर लागू करना।

संदेश

यह बाइक रैली इस संकल्प के साथ निकली कि महिलाएं अब केवल सुरक्षा की अपेक्षा नहीं करतीं, बल्कि सुरक्षा की गारण्टी भी देती हैं। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया—

“महिलाएं केवल सुरक्षा की प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि सुरक्षा की प्रहरी भी हैं।”

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें