Search
Close this search box.

मोदीनगर में परिवार पर हमला, महिलाओं से अभद्रता, चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता और जानलेवा हमले का मामला सामने आया हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन समरीन का मुकदमा परिवाद संख्या 863/23, समरीन आदि बनाम शोएब अ० धारा 125 (3), थाना मोदीनगर में विचाराधीन हैं। इसी मामले में विपक्षी शोएब के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा रिकवरी वारंट और रिकवरी गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं। आरोप हैं कि इसके बाद से ही शोएब, उसके भाई सुहेल और साथी हर्ष पीड़िता के घर के आसपास आते-जाते गंदी निगाह रखते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। दरअसल, घटना 20 सितंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे की हैं। पीड़िता के अनुसार, शोएब, सुहेल, हर्ष (पुत्रगण यूनुस) और सलमा पत्नी यूनुस गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में आरोप हैं कि हर्ष ने अपने हाथ में लिए चाकू से पीड़िता के पति आबिद पर कई बार हमला करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पर सुहेल ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने थाना मोदीनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने भी पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मामले में जान शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!