||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मोदीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को जिला बदर कर दिया। पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर इन अपराधियों को गाज़ियाबाद की सीमा से बाहर भेजा। जानकारी के अनुसार थाना मोदीनगर पुलिस ने धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तगणों– मनोज कुमार पुत्र सुरेशचन्द उर्फ सूबे निवासी नन्दनगरी, मोदीनगर, हेमन्त कुमार पुत्र सुरेशचन्द उर्फ सूबे निवासी नन्दनगरी, मोदीनगर और विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी गली श्याम विहार, बिसोखर, मोदीनगर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के आदेशानुसार 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।
ढोल-नगाड़ों से मुनादी
थाना मोदीनगर पुलिस ने 2 सितंबर 2025 को आदेश की तामील कराते हुए तीनों अभियुक्तों की ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और गाज़ियाबाद की सीमा से बाहर किया। पुलिस ने जनता से अपील की हैं कि यदि अभियुक्तगण 6 माह की अवधि में जिले में पाए जाते हैं या अपने घर लौटते हैं तो तत्काल थाना मोदीनगर पुलिस को सूचना दें।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आपको बता दें कि अभियुक्त मनोज कुमार पर – मारपीट व एससी/एसटी एक्ट संबंधी 3 अभियोग पंजीकृत हैं, तो वहीं अभियुक्त हेमन्त कुमार पर – मारपीट व एससी/एसटी एक्ट संबंधी 3 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त विकास पर – अपहरण व हत्या के प्रयास संबंधी 2 अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस की सख्ती
दरअसल, मोदीनगर पुलिस टीम की इस कार्रवाई को इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









