थाना खोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 शातिर बदमाश 6 माह के लिए जिला बदर

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना खोड़ा पुलिस ने शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दो बदमाशों को गुण्डा अधिनियम के तहत जिला बदर कर दिया हैं। दरअसल, मंगलवार को पुलिस ने विशाल राठी पुत्र योगेश राठी निवासी गली नंबर-2, शिव विहार, कालू सीमेंट ऑफिस के पास, खोड़ा कॉलोनी तथा बादल राठी उर्फ संदीप राठी पुत्र मनोज कुमार राठी निवासी वंदना विहार, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाज़ियाबाद को धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम 1970 के अंतर्गत 6 माह के लिए जिले से बाहर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के आदेशानुसार थाना खोड़ा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आदेश की तामील कराते हुए उसकी एक प्रति सौंपी। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए दोनों अपराधियों को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस ने जनता से अपील की हैं कि यदि उक्त अभियुक्त 6 माह की अवधि के दौरान जिले में दिखाई दें तो तत्काल थाना खोड़ा पुलिस को सूचना दें। वहीं, दोनों अभियुक्तों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें