||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था, सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, सभी अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्तगण उपस्थित रहे। वहीं, बैठक में पुलिस आयुक्त ने कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। जिसमें, • संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश। • भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, अवैध पार्किंग और जाम की स्थिति पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश। • गश्त एवं चेकिंग को और सघन बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी रखने का आदेश। • थानों पर पंजीकृत अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर बल। • सीसीटीवी कैमरों की मदद से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए समर्पण भाव से कार्य करें और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा न जाए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









