मुठभेड़ में घायल लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा, बाइक व लूट के 1,600 रुपये बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना वेव सिटी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को घायल कर गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लूट के 16,00 रुपये बरामद हुए हैं।

एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, पुलिस टीम आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार संदिग्ध युवक ने रुकने का इशारा मिलने पर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ परविन्द्र पुत्र देशराज, निवासी ग्राम बयाना, थाना वेव सिटी, गाज़ियाबाद (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई हैं। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी डासना भेजा गया हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे 

एसीपी के मुताबिक, प्रवीण ने बताया कि वह अपने साथी पंकज पुत्र धर्मसिंह के साथ मिलकर गाज़ियाबाद क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देता हैं। 14 मई को दोनों ने आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास एक व्यक्ति से मोबाइल और 18,00 रुपये लूटे थे। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित को घायल कर दिया था। मोबाइल को आरोपी ने 2,000 रुपये में लालकुंआ में बेच दिया और 1,600 रुपये उसके पास बचे हुए थे।

आपराधिक इतिहास: 

गिरफ्तार लुटेरे प्रवीण के खिलाफ कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में चोरी और लूट के 5 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें