Search
Close this search box.

लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर गैंगस्टर घायल होकर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में मंगलवार को एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ गांव संकलपुरा के पास रजवाहे के पुल पर हुई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया था।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, पुलिस की टीम जब गांव सिकरानी की ओर बढ़ रही थी, तभी संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अपराधी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार पुत्र गुलाम निवासी ग्राम चिरौड़ी, थाना लोनी के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा (315 बोर) और दो कारतूस (एक ज़िंदा, एक खोखा) भी बरामद हुए हैं।

एसीपी के मुताबिक, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: जुल्फिकार पर बागपत, गाज़ियाबाद, मेरठ और हापुड़ जनपदों में 12 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हैं।

पुलिस कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस कार्रवाई को थाना लोनी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!