Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की अहम बैठक, दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। शहर और देहात क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सहित समस्त यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।

गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विशेष निर्देश जारी किए गए: 

• ओवरलोडिंग पर सख्ती: ऑटो और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और चालक के बगल में यात्री बैठाने वाले चालकों पर नियमित रूप से चालान, सीज और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। • हेलमेट और सीट बेल्ट नियमों का पालन जरूरी: दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन सवारी और चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। • नशे में गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हर शाम ब्रीथ एनालाइज़र से जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। • इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार: शहर और देहात क्षेत्रों में रोड इंजीनियरिंग के सुधार हेतु चिन्हित स्थानों पर एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जीडीए से पत्राचार किया जाएगा। • मल्टीलेवल पार्किंग की योजना: यातायात दबाव कम करने के लिए नगर निगम से मल्टीलेवल पार्किंग की योजना पर बातचीत की जाएगी। • लेफ्ट टर्न की समस्या का समाधान: उन चौराहों की पहचान की जाएगी जहां लेफ्ट फ्री नहीं है और उनसे यातायात प्रभावित होता हैं, ताकि उन्हें लेफ्ट फ्री बनाया जा सके। • इमरजेंसी सूचना पर तत्काल रेस्पॉन्स: सभी यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी व्यवधान की सूचना तत्काल यातायात कंट्रोल रूम को दें।

जनता से अपील:

यातायात पुलिस, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात की रियल टाइम जानकारी के लिए @Gzbtrafficpol ट्विटर हैंडल को फॉलो करें। साथ ही, यातायात से जुड़ी कोई भी सूचना, सुझाव या शिकायत यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9643322904 अथवा 0120-2986100 पर दी जा सकती हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!