
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना नंदग्राम पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तारी के दौरान एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूटा गया पीली धातु का कुंडल और वारदात में प्रयुक्त काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
आपको बता दें कि पीड़िता मुन्नी, निवासी नंदग्राम, ने थाना नंदग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मई 2025 को दोपहर के समय दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने झपट्टा मारकर उनके कान से कुंडल लूट लिया था। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तारी एवं मुठभेड़ का घटनाक्रम:
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वही लुटेरे एक और वारदात की फिराक में रोटरी गोलचक्कर के पास देखे गए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने मौके पर दोनों को पहचान लिया।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त सुहेल उर्फ सुहेब ने बताया कि लूटा गया कुंडल उसने गौशाला के पास पेड़ की आड़ में छिपा रखा हैं। जब पुलिस उसे मौके पर लेकर गई, तो उसने पन्नी में छिपे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश सुहेल के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व आपराधिक इतिहास:
पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुहेल उर्फ सुहेब पुत्र बुंदा खां, निवासी रहीसपुर, थाना कविनगर, गाज़ियाबाद बताया, इस पर लूट व गैंगस्टर एक्ट के कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी शकील पुत्र खलील अहमद, निवासी सेक्टर-23, संजय नगर, थाना मधुबन बापूधाम, गाज़ियाबाद पर लूट का एक मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों को पास से एक कुंडल, अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









