Search
Close this search box.

एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी ने ग्रामीण जोन के थानों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। आलोक प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) ने ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना लोनी, ट्रोनिका सिटी, अंकुर विहार तथा लोनी बॉर्डर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपने निरीक्षण के दौरान प्रियदर्शी ने प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, महत्वपूर्ण रजिस्टरों, साइबर क्राइम शाखा तथा थाने पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस बीट प्रणाली और थानों पर निर्माणाधीन आवासीय भवनों की प्रगति का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत प्रियदर्शी ने थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने साइबर क्राइम से निपटने के लिए तत्परता बढ़ाने और महिला हेल्प डेस्क की कार्यक्षमता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।

प्रियदर्शी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों को बेहतर सेवा देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की भी हिदायत दी।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!