“गर्मी में आग से निपटने की तैयारी: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने वैशाली फायर स्टेशन का निरीक्षण किया”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कल्पना सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने वैशाली फायर स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी ग्रीष्मकाल (मई-जून) के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं और फायर फाइटिंग से जुड़ी चुनौतियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सक्सेना ने मौजूद फायर फाइटिंग उपकरणों, संसाधनों और स्टाफ की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही एक मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता का परीक्षण किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने फायर स्टेशन के अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन मौसम में तेजी से प्रतिक्रिया देने, उपकरणों की नियमित जांच करने और आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें