

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कस्बा मुरादनगर के बस अड्डा पड़ाव पर रविवार शाम को एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सनातन धर्म से जुड़े दर्जनों लोगों ने पहलगाम में 27 लोगों को धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।
रैली का नेतृत्व पावन चिंतन धारा आश्रम के डॉ. पवन सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सनातनी हिंदुओं को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। डॉ. पवन सिंह ने जानकारी दी कि देशभर में इस तरह के लगभग 30 स्थानों पर आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं और सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी विरोध जारी हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि वह 22 तारीख से लगातार इस तरह की रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन और सनातन धर्म के जिम्मेदार लोगों से सवाल उठाते हुए कहा कि तीन आतंकवादियों को रोकने में विफलता भारत की छवि को धूमिल करती हैं, जिस पर गहन चिंतन आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्म के नाम पर निर्दोषों को निशाना बनाने वालों के साथ उनका कोई समर्थन नहीं हैं।
रैली के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान के जर्नल तथा अन्य नेताओं के पुतले फूंके। चारों ओर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









