मुरादनगर में सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त

SHARE:

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से किया संवाद, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग और रात्रि गश्त में सतर्कता बरतने के दिए सख्त निर्देश

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में निगरानी और गश्त को प्राथमिकता दी जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने थाना मुरादनगर क्षेत्र में थाना प्रभारी मुरादनगर एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने पुलिस बल के साथ थाना मुरादनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना भी रहा। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दिया और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से किया संवाद

गश्त के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षित, भयमुक्त और अनुशासित वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया कि आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। स्थानीय नागरिकों से संवाद के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना और उन्हें यह भरोसा दिलाना रहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या के संबंध में पुलिस को सूचना देकर सहयोग किया जा सकता हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के निर्देश

पैदल गश्त के दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा असामाजिक तत्वों की निरंतर और गहन चेकिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण के प्रयासों को प्रभावी बनाया जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के संबंध में आवश्यक सत्यापन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस की मौजूदगी और नियमित निगरानी के माध्यम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी बरतने के निर्देश

डीसीपी ग्रामीण ने रात्रि गश्त के दौरान तैनात पुलिस कर्मचारियों और थाना मुरादनगर के सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा किसी भी असामान्य स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर पुलिस का जोर

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित गश्त एवं निगरानी पर जोर दिया जा रहा हैं। मुरादनगर क्षेत्र में डीसीपी ग्रामीण की यह पैदल गश्त पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, स्थानीय लोगों के साथ संवाद मजबूत करने और पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रखने की दिशा में की गई कार्रवाई का हिस्सा रही। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के बीच विश्वास का वातावरण बनाए रखना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें