||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में ‘वादी संवाद नीति’ लागू की गई हैं। इस नीति के तहत प्रत्येक बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर नियमित रूप से ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया जाता हैं। इसका उद्देश्य पुलिस और वादियों के बीच सीधे एवं सार्थक संवाद के माध्यम से विवेचनाओं में पारदर्शिता तथा न्याय प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करना हैं। इसी क्रम में बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को भी कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों से सीधे संवाद करते हुए उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति के संबंध में जानकारी दी गई। वादियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया गया।
तीनों जोन में 213 वादियों से हुआ संवाद
07 अक्टूबर को आयोजित वादी संवाद दिवस के दौरान कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के तीनों जोन में कुल 213 वादी थानों पर उपस्थित हुए। जिसमें, नगर जोन में 64 वादी, ट्रांस हिंडन जोन में 72 वादी और ग्रामीण जोन में 77 वादी तथा कुलमिलाकर 213 वादियों से संवाद किया गया हैं।
पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल
गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार, प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाला वादी संवाद दिवस एक जनसरोकार आधारित नियमित पहल हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण से संबंधित सही और अद्यतन जानकारी समय पर प्राप्त हो तथा उसे न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास और संतोष मिले। इस पहल के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों को वादियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता हैं, वहीं वादियों को भी अपने प्रकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त होती हैं। इससे पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, आपसी सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने में मदद मिल रही हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा जनकेन्द्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India