लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। घटना रविवार की हैं, जब थाना लोनी बॉर्डर पर एक पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई थी कि कुछ लोगों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की नीयत से ब्लेड से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल बीएनएस की धारा 109/115(2)/118(1)/352/351(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पुलिस को अपना नाम श्रीपाल पुत्र अमर सिंह, निवासी हाल अण्डा चौक, थाना लोनी बॉर्डर और दूसरे ने संजय पुत्र अमर सिंह, निवासी न्यू रामप्रस्थ विहार, थाना लोनी बॉर्डर बताया हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला: 

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पीड़ित को पहले से जानते थे और एक ही कंपनी में काम करते थे। आपसी विवाद के चलते घटना वाले दिन शराब के नशे में उन्होंने पीड़ित से मारपीट की और ब्लेड से हमला किया। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं, लोनी बॉर्डर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें