||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन और पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए और प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा फरियादियों को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
डीसीपी नगर/ट्रांस हिण्डन ने भी की जनसुनवाई
वहीं, धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने फरियादियों से बातचीत करते हुए शिकायतों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की और संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न किया जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्र की शिकायतों पर भी गंभीरता
सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी शिकायतों को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से करते हुए यदि किसी मामले में पुलिस कार्रवाई आवश्यक हैं तो नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आमजन की शिकायतों के निस्तारण पर पुलिस का जोर
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखने का अवसर उपलब्ध कराना हैं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्या को समझने के साथ-साथ संबंधित थाना एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी शिकायत को लंबित रखने के बजाय उसके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाए।
पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीधे शिकायतें सुनने की व्यवस्था से फरियादियों को अपनी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा हैं। अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India







