जन्माष्टमी पर लोनी बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, DCP ग्रामीण ने किया गुरुद्वारा का भ्रमण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से धार्मिक स्थलों और जन्मोत्सव कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गुरुद्वारा में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में DCP ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती गई। जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि धार्मिक पर्वों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रखा गया हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें