![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों एवं संबंधित व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में की जा रही निगरानी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात एसीपी कविनगर द्वारा कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा यात्रा मार्ग पर सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
![]()
उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








