||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जाने वाले ‘वादी संवाद दिवस’ के क्रम में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को कमिश्नरेट के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराना तथा पुलिस और वादियों के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास स्थापित करना हैं।
वादी, संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान संबंधित विवेचकों ने वादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मामलों की वर्तमान स्थिति, विवेचना की प्रगति एवं आगे की कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही वादियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस का मानना हैं कि इस पहल से विवेचना प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, वादियों का पुलिस पर विश्वास मजबूत होगा तथा न्याय प्रक्रिया के प्रति उनकी संतुष्टि भी बढ़ेगी।
वहीं, जोनवार वादी संवाद का विवरण जिसमें, नगर जोन में 70 वादी, ट्रांस हिंडन जोन में 82 वादी और ग्रामीण जोन में 46 वादी हैं। कुल मिलाकर, 198 वादियों ने कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में आयोजित वादी संवाद दिवस में भाग लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संचालित यह जनसरोकार आधारित पहल नागरिकों को उनके मामलों की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने और पुलिस-जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि जनकेन्द्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार लगातार जारी रहेंगे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








