कांवड़ यात्रा-2026: एसीपी उपासना पाण्डेय ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, विजयनगर कांवड़ रूट पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसीपी उपासना पाण्डेय ने कंट्रोल रूम में स्थापित निगरानी व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

न्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। इसके उपरांत एसीपी ने विजयनगर कांवड़ रूट का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। एसीपी उपासना पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें