![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना सिहानीगेट क्षेत्र स्थित यशोदा हॉस्पिटल में गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पांडे एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा डॉक्टर-पुलिस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान हॉस्पिटल की फीमेल डॉक्टर्स, नर्स एवं अन्य महिला स्टाफ को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिला डॉक्टरों की टीम ने भी महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। डॉक्टरों ने महिला स्वास्थ्य, मानसिक तनाव, नियमित जांच एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
![]()
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम समाज में पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं से सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा करते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









