मुरादनगर में ईद से पहले जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण, 100 महिलाओं और बच्चों को मिला सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर में ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर की ओर से जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान करीब 100 महिलाओं और बच्चों को बतौर मेहमान-ए-ख़ास कपड़े देकर ईद की खुशियों में शामिल किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद का असली संदेश आपसी भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करना हैं। अगर हम इस पावन मौके पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करें, तो वही सच्ची खुशी होती हैं। इस अवसर पर संस्था के जिम्मेदार तोसीफ हसन, जावेद अब्बासी, वीर सिंह, अफजाल खान, आरिफ रब्बानी और आबिद भैया मौजूद रहे। कार्यक्रम में निज़ाम चौधरी (प्रदेश महासचिव, ASP) ने भी लोगों से अपील की कि त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद कर समाज में खुशियां बांटें। संस्था द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें