||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना वेव सिटी पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को संयुक्त चेकिंग के दौरान मेनुअल इनपुट के आधार पर लालकुआं पुल के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रहीस मलिक (36 वर्ष) पुत्र शमीम मलिक, निवासी निकट इंदिरापुरम स्कूल थाना विजयनगर, गाज़ियाबाद और राजू यादव (27 वर्ष) पुत्र बद्री अहीर, निवासी गांव पुरुषोत्तमपुर, नगर पालिका कृष्णा नगर, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना वेव सिटी में धारा 8/20B (ii)C/23/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया हैं कि आरोपी राजू यादव नेपाल से सस्ते दामों में चरस खरीदकर गाज़ियाबाद लाता था और रहीस मलिक को बेच देता था। इसके बाद रहीस मलिक मोटर साइकिल UP-14 FE-7736 से दिल्ली, गाज़ियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर फुटकर में चरस सप्लाई कर अधिक दामों में बेचता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार को भी राजू यादव लालकुआं पुल के नीचे चरस की खेप लेकर रहीस मलिक को देने आया था, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही हैं। इस कार्रवाई को थाना वेव सिटी पुलिस टीम और ANTF ऑपरेशनल यूनिट मेरठ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









