बोर्ड परीक्षाओं व त्योहारों को लेकर पुलिस की गोष्ठी आयोजित

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राज करन नैय्यर द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बोर्ड परीक्षाओं, आगामी त्योहारों एवं होली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही विगत तीन वर्षों में डायल 112 पर प्राप्त इवेंट्स का विश्लेषण कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं, बैठक के दौरान सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा त्योहारों पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने डायल 112 की प्रभावी मॉनिटरिंग, त्वरित रिस्पॉन्स एवं समन्वय बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें