Search
Close this search box.

तांत्रिक बलि के अंधविश्वास में दोस्त की हत्या, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


साजिशन हत्या कर शव जलाया गया, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर दोस्त की बलि देने की साजिश रचकर की गई जघन्य हत्या का थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बैटरी चालित ऑटो एवं गैस सिलेंडर बरामद किया हैं, जबकि एक अभियुक्त अभी फरार हैं।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नितिन पुत्र स्व. श्रीराम, निवासी मिल्क विकास नगर, लोनी द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी पर सूचना दी गई थी कि उसके भाई नवीन की हत्या कर शव को ऑटो में जलाकर ठिकाने लगा दिया गया हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक नवीन अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली में एक तांत्रिक के पास गया था, जहाँ बातचीत के दौरान किसी नजदीकी व्यक्ति की बलि देने से धन लाभ एवं ईश्वर साक्षात्कार की बात कही गई। इस बातचीत को सुनने के बाद अभियुक्तों को यह आशंका हो गई कि नवीन अपने स्वार्थ के लिए किसी भी दोस्त की बलि दे सकता हैं।

इसी डर और संदेह के चलते अभियुक्त पवन, सागर उर्फ पंडित एवं नसीम ने मिलकर हत्या की साजिश रची। लिहाजा, 13 जनवरी 2026 की रात नवीन को बहाने से सागर के कमरे में बुलाया गया, जहाँ तीनों ने गैस सिलेंडर से सिर व कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कम्बल में लपेटकर नवीन के ही बैटरी ऑटो में रखा गया और घिठोरा मोड़ के पास जंगल में ले जाकर ऑटो सहित शव को आग के हवाले कर दिया गया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस द्वारा सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर की गई सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप शनिवार को पंचलोक गेट के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान पवन पुत्र किरण पाल, सागर उर्फ पंडित पुत्र सुशील, निवासी निशांत कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई हैं। वहीं इसमें आरोपी नसीम पुत्र इकबाल, निवासी पंचलोक, थाना ट्रोनिका सिटी फरार बताया जा रहा हैं, जिसकी तलाश जा रही हैं। हालांकि पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से बैटरी चालित ऑटो (रजिस्ट्रेशन संख्या UP14 RT 6439) आला-कत्ल गैस सिलेंडर (इंडेन कंपनी) बरामद हुआ हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दें रही हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!