Search
Close this search box.

थाना मसूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में पति, जेठ व सास गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित दो अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई त्वरित विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को थाना मसूरी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण उसकी पुत्री के साथ लगातार मारपीट करते थे तथा दहेज में कार की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर अभियुक्तों ने कथित रूप से वादी की पुत्री को फांसी लगाकर मार दिया

एसीपी मसूरी (एडीसीपी/आईपीएस) लिपि नगायच के मुताबिक, तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसके क्रम में थाना मसूरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मयंक (पति), उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र रामअवतार, दूसरे ने व्यंक (जेठ), उम्र लगभग 31 वर्ष पुत्र रामअवतार, और तीसरी ने उम्र लगभग 50 वर्ष सीमा (सास), पत्नी रामअवतार, निवासी आकाश नगर ननकागढ़ी, थाना मसूरी, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद बताया हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!