एसीपी वेवसिटी ने की बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी, वर्ष–2026 की कार्ययोजना पर दिए दिशा-निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वेवसिटी द्वारा अपने कार्यालय पर थाना वेवसिटी के बीट उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वर्ष 2026 में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्धारित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। एसीपी वेवसिटी ने बीट पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर अपराधों की रोकथाम की जाए तथा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी त्योहारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें